Big News : डेंगू के डंक के बीच अब उत्तराखंड में निपाह वायरस की चर्चा, अलर्ट हुआ जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

डेंगू के डंक के बीच अब उत्तराखंड में निपाह वायरस की चर्चा, अलर्ट हुआ जारी

Yogita Bisht
2 Min Read
निपाह वायरस nipah virus

प्रदेश में जहां एक ओर डेंगू के कारण आम जनता बेहाल है तो इसी बीच उत्तराखंड में निपाह वायरस की चर्चाएं तेज हो गई हैं। निपाह वायरस को लेकर उधमसिंह नगर जिले में अलर्ट जारी किया गया है।

डेंगू के डंक के बीच अब उत्तराखंड में निपाह वायरस की चर्चा

प्रदेश में पहले ही ऐम लोग डेंगू के डंक से परेशान हैं। इसी बीच अब निपाह वायरस को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले में इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि केरल में निपाह वायरस के कारण दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

उधम सिंह नगर में अलर्ट जारी

दक्षिण भारत के केरल राज्य में निपाह वायरस का दस्तक दे दी है। इस वायरस के कारण केरल में दो लोगों की मौत हो चुकी है। देश के 10 राज्यों में ये वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसको लेकर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।

उधम सिंह नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने कहा हमारे जिले व प्रदेश में कहीं भी अभी तक भी मरिज नहीं मिला है। फिर भी हम अपने जिले की  जनता से अपील करना चाहते हैं कि वो इस से सावधान रहे औक लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या है निपाह वायरस ?

निपाह वायरस एक जूनोटिक वायरस है। जो कि जानवरों से इंसानों में फैलता है। इसके साथ ही ये वायरस संक्रमित इंसानों से दूसरे लोगों में फैल जाता है।

साल 1999 में मलेशिया में सुनगई निपाह गांव में इस वायरस का पहला मामला सामने आया था। मलेशिया में मिलने के कारण इसका नाम निपाह वायरस रखा गया था। विशेषज्ञों के मुताबिक निपाह वायरस फ्लाइंग फॉक्स नाम के चमगादड़ से इंसानों में फैलता है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।