Big NewsNational

अमरनाथ हादसा: अब तक 16 की मौत, कई लापता, मलबे में से मिल रहीं हैं लाशें, सेना बचाव में लगी

amarnath yatra

 

अमरनाथ में बादल फटने की हुई घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में 40 लोगों के लापता होने की सूचना है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना के हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्य में लगाए गए हैं।

आपको बता दें कि अमरनाथ गुफा के ऊपर शुक्रवार की शाम बादल फटा था। इसके बाद आयी बाढ़ में श्रद्धालुओं के कई टेंट बह गए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सैलाब आया उस वक्त बारिश हो रही थी और अधिकतर यात्री टेंटों में शरण लिए हुए थे। इसी दौरान बड़ी मात्रा में सैलाब आ गया। मार्ग पर दो लंगर भी इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। 40 श्रद्धालु लापता बताए जा रहें हैं। उनकी तलाश जारी है। अमरनाथ हादसे में जान गंवाने वाले 16 लोगों में से पांच की पहचान हो चुकी है। इसमें तीन राजस्थान और दो दिल्ली के रहने वाले हैं।

amarnath yatra 1

 

वहीं इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को एअरलिफ्ट किया गया है। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग जगहों पर पर पहुंचाया गया है। सेना और अन्य एजेंसियां रात से लगातार बचाव और राहत अभियान में लगी रहीं। फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है।

हादसे के बाद सैलाब के रास्ते में बड़ी मात्रा में मलबा फैला है। इसमें लापता लोगों के दबे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। राहत और बचाव कार्यों में सेना के हेलिकॉप्टर्स के साथ ही एमआई 17 को भी लगाया गया है।

amarnath yatra

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अमरनाथ में फंसे राज्य के श्रद्धालुओं से फोन पर बात की है। उनकी सकुशल वापसी की कोशिश की जा रही है।

Back to top button