Dehradun : होर्डिंग टेंडर प्रक्रिया में करोड़ों के घपले का आरोप, कांग्रेस नेता ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

होर्डिंग टेंडर प्रक्रिया में करोड़ों के घपले का आरोप, कांग्रेस नेता ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
होर्डिंग टेंडर प्रक्रिया में करोड़ों के घपले का आरोप

नगर निगड पर अब होर्डिंग कंपनी को टेंडर देने में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने नगर निगम पर पिछले 10 सालों के भीतर अपनी तीन चहेती कंपनी को टेंडर देने के आरोप लगाए हैं।

होर्डिंग टेंडर प्रक्रिया में करोड़ों के घपले का आरोप

कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा कि पिछले 10 सालों के भीतर नगर निगम की ओर से अपनी तीन चहेती कंपनी को टेंडर दिए गए। इनसे करीब 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसके साथ ही नगर निगम को करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान भी हुआ है।

हाईकोर्ट के आदेश को किया गलत तरह पेश : थापर

थापर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन कंपनियों को काम देने के लिए नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेशों को भी गलत तरह से पेश किया। थापर ने नगर निगम से इस मामले में जांच कराने की मांग की है। जांच न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील करने की बात भी कही।

नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप

थापर ने कहा नगर निगम को करोड़ों रुपए क हानि हुई है। निगम ने योग्य कंपनियों को काम देने से रोका है। टेंडर की शर्तों में न सिर्फ पार्टी के चयन का खेल हुआ बल्कि एक्सटेंशन के नाम पर करोड़ों रुपये के कार्य का अपने चहेतों को बिना टेंडर के ही आवंटित किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।