Big NewsUttarakhand

प्रदेश के सभी मदरसों की होगी जांच, सीएम धामी ने दिए आदेश

नैनीताल के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद सीएम धामी ने इस मामले का संज्ञान लिया है। सीएम धामी ने प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रदेश के सभी मदरसों की होगी जांच

मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार मामले का सीएम धामी ने संज्ञान लिया है। सीएम धामी ने प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

नैनीताल से सामने आया था मामला

बता दें कि नैनीताल जिले के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला बीते दिनों सामने आया था। वीरभट्टी में अवैध रूप से एक मदरसे का संचालन किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में यहां पर गई टीम को 24 बच्चे बीमार हालत में मिले थे। संचालक और उसके बेटे पर मदरसे के बच्चों ने मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था।

मदरसा संचालक पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दरसा संचालक मोहम्मद हारुन और उसके बेटे इब्राहिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि दोनों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले के सामने आने के बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button