Entertainment

Deepika Padukone के बेबी बंप को लोगों ने बताया फेक, सपोर्ट में उतरीं Alia Bhatt

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) आज कल खबरों में बनी हुई है। दीपिका जल्द ही मां (Deepika Padukone Pregnancy) बनने वाली हैं। सितम्बर में अभिनेत्री बच्चे को जन्म देंगी। ये खुशखबरी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी।

ऐसे में अभिनत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हैं। लोग इंटरनेट पर अभिनेत्री के बेबी बम्प को फेक बता रहे हैं। साथ ही उनके शरीर पर भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और बाकी अभिनेत्रियां दीपका के सपोर्ट में उतरी।

Deepika Padukone के बेबी बंप को कहा फेक

दीपिका और रणवीर का ये पहला बच्चा होगा। 29 फरवरी को दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की ख़बरों सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद से ही वो चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हुई।

जिसमें दीपिका अपने पति रणवीर के साथ मतदान केंद्र वोट देने गई। जिसमें उनका बेबी बंप साद नज़र आ रहा था। ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर दीपिका को ट्रोल करने लगे। उनपर आपत्तिजनक कमेंट कर उनके बंप को भी फेक बताया। लगातार दीपिका को उसके बाद से ट्रोल किया जा रहा है।

पत्रकार ने पोस्ट किया शेयर

ट्रोलिंग को देख दीपिका के सपोर्ट में एक वरिष्ठ पत्रकार ने एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होने लिखा की दीपिका वोट का अपना फर्ज निभाने के लिए बहार निकली है। उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर किसी की राय नहीं मांगी। किसी को भी हक़ नहीं है की वो किसी और की लाइफ के बारे में कुछ भी कहे। स्टॉप इट, मर्यादा में रहे।

alia bhatt

सपोर्ट में उतरीं Alia Bhatt

ऐसे में इस पोस्ट को आलिया भट्ट ने लाइक किया है। आलिया के साथ-साथ बहन पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान ने भी इस पोस्ट लाइक किया। ऐसे में आलिया के इस सहानुभूति की लोग तारीफ कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें