EntertainmentHighlight

Richa Chadha Baby Girl: गुड्डू भईया के घर गूंजी किलकारी, ऋचा चड्ढा ने नन्ही परी को दिया जन्म

मिरजापुर सीरीज के गुड्डू भईया उर्फ अली फजल(Ali Fazal) के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chada) ने बेटी को जन्म (Richa Chadha Baby Girl) दिया है। इस बात की जानकारी अली फजल और ऋचा चड्ढा ने खुद दी है। ऐसे में उनके फैंस ये खुशखबरी सुनकर फूले नहीं समा रहे हैं।

अली-ऋचा चड्ढा के घर गूंजी किलकारी (Richa Chadha Baby Girl)

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर अली और ऋचा दोनों ने स्टेटमेंट जारी कर लिखा, हमें 16.07.24 को एक हेल्दी बच्ची के जन्म की अनाउंसमेंट करते हुए काफी खुशी हो रही है! हम अपने फैंस को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

मैटरनिटी शूट से फोटो किया था शेयर

हाल ही में अभिनेत्री ऋचा ने अपने मैटरनिटी शूट की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इन फोटोज में अली और ऋचा काफी खुबसुरत लग रहे थे। इस फोटोज को शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘ इस खुबसुरत जर्नी में मेरे साथी बनने के लिए धन्यवाद अली…।’

बता दें कि साल 2022 में दोनों अली और ऋचा ने सात फेरे लिए थे। इसी साल की शुरुआत में दोनों ने प्रेग्रेंसी का ऐलान किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अली की फेमस सीरीज मिर्जापुर का तीसरा पार्ट रिलीज हुआ है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। तो वहीं ऋचा को आखिरी बार संजर लीली भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देखा गया था।

.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें