International Newshighlight

इस देश ने नियुक्त की दुनिया की पहली AI मंत्री!, संसद में भाषण देती आईं नजर

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। नौकरियों से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर जगह एआई नई संभावनाएं खोल रहा है। अब तो एआई मिनिस्टर तक बन गया है। जी, हां सही सुन रहे हैं आप।

अल्बानिया(Albania) देश ने एक अनोखा कदम उठाते हुए पहली बार संसद में एआई मिनिस्टर पेश किया। साथ ही इस एआई मिनिस्टर ने संसद में अपना पहला भाषण भी दे दिया। प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपनी सरकार की प्रतिवध्दता के प्रमाण के रूप में इस एआई रोबोट को पेश किया।

इस देश ने नियुक्त की दुनिया की पहली AI मिनिस्टर

इस एआई मिनिस्टर का नाम डिएला (AI minister diala) है। अल्बानियाई भाषा में इस मतलब सूर्य होता है। इस एआई मिनिस्टर को पारंपरिक अल्बानियाई परिधान पहने एक महिला के तौर पर पेश किया गया है। अधिकारियों की माने तो इससे सार्वजनिक व्यय में भ्रष्टाचार से लड़ने में मदद मिलेगी। हालांकि इसपर विपक्षी सांसदों ने दावा किया ये सरकारी भ्रष्टाचार को छुपाने का तरीका है।

एआई मिनिस्टर ने संसद में दिया भाषण

बताते चलें कि डिएला को इसी साल की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर तैयार किया गया था। ये ई-अल्बानिया ऑनलाइन सेवा प्लेटफॉर्म पर पहले से ही कार्य कर रही है। दुनिया की इस पहली एआई मिनिस्टर ने संसद में भाषण भी दिया। उसने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, “संविधान जनता की सेवा में कार्यरत संस्थाओं की बात करता है। यह गुणसूत्रों, मांस या रक्त की बात नहीं करता।”

मै लोगों की जगह लेने नहीं आई- एआई मिनिस्टर

रोबोट ने आगे कहा, “मैं यहां लोगों की जगह लेने नहीं, बल्कि उनकी मदद करने आई हूं। ये सच है कि मेरे पास कोई नागरिकता नहीं है लेकिन मेरी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा या रुचि भी नहीं है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button