Sarfira OTT Release Date: ओटीटी पर दस्तक देन आ रही अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’, जानें- कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

इसी साल 12 जुलाई को अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म सरफिरा (Sarfira) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमिल फिल्म सोरारई पोटरू की हिंदी रीमेक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल मचा नहीं पाई थी। 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने देशभर में 26.3 करोड़ और वर्ल्ड वाईड 30.02 करोड़ कमाई की थी।
फिल्म अपने बजट का पैसा भी वसूल नहीं पाई थी। ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। चलिए जानते है कि फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज(Sarfira OTT Release Date) की जाएगी?
कब और कहां रिलीज होगी सरफिरा (Sarfira OTT Release Date)
‘सरफिरा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 11 अक्टूबर 2024 को डिज्नी+हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर पाएंगे। इस बात की जानकारी अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्स पर दी है। एक्टर ने लिखा, “अपने सपनों को पूरा करने के लिए,सरफिरा होना पड़ता है! सरफिरा में एक आम आदमी के सपनों को उड़ते हुए देखें, 11 अक्टूबर से केवल डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग।”
‘सरफिरा’ की कहानी
इस फिल्म को सुधा कोंगारा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अरुणा भाटिया, सूर्या और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म वीर जगन्नाथ म्हात्रे पर आधारित है। महाराष्ट्र के वीर जगन्नाथ एक एयरलाइन शुरू करते है। कम बजट वाली इस एयरलाइन में आम लोग भी सफर कर पाए। टेक्निकल और सोशल बाधाओं से लड़ते हुए उन्होंने अपना ये सपना पूरा किया।