Big NewsTehri Garhwal

देवप्रयाग पहुंचे अखिलेश यादव, संगम पर स्नान कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

दशहरा पर्व के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ मंगलवार को देवप्रयाग पहुंचे।

देवप्रयाग पहुंचे अखिलेश यादव

देवप्रयाग पहुंचकर अखिलेश यादव ने संगम पर स्नान कर मां गंगा का आर्शीवाद लिया। बता दें अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव ओर उनके बच्चे भी मौजूद हैं।

केदारनाथ धाम के लिए होंगे रवाना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ सोमवार को देहरादून पहुंचे थे। कल रात उन्होंने ऋषिकेश के शिवपुरी में ही विश्राम किया। सूत्रों के मुताबिक आज वो केदारनाथ धाम जाकर बाबा केदार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button