UttarakhandHighlight

देहरादून-पंतनगर और पिथौरागढ़ बीच शुरू हुआ हवाई ट्रायल, जानें कब से होगी फ्लाइट शुरू

देहरादून-पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित हवाई सेवा जल्द शुरू होने के आसार हैं। बीते शनिवार को कंपनी की ओर से हवाई मार्ग में ट्रायल शुरू हो गया है। अब जल्द ही फ्लाइट भी शुरू हो सकती है।

शुरू हुआ हवाई ट्रायल

जानकारी के अनुसार फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान देहरादून से पिथौरागढ़ होते हुए रविवार को पंतनगर पहुंचा। विमान में चालक दल के अलावा पंतनगर में मौजूद कंपनी के स्टाफ के लिए जरूरी सामान भी मौजूद था। बता दें कंपनी ने देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर एयरपोर्ट में साइट ऑफिस बनाकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।

हवाई सेवा शुरू होने से पहले दिया जाएगा प्रशिक्षण

बात दें ये हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत होगी। इसका 60 प्रतिशत किराया यात्री और 40 प्रतिशत किराया राज्य सरकार वहन करेगी। माना जा रहा है कि हवाई सेवा अक्तूबर से शुरू हो सकती है। लेकिन हवाई सेवा शुरू होने से पहले कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें