Big NewsNational

Air India Boeing 787 दुर्घटना में बड़ा अपडेट!, अमेरिका ने खोली बोईंग की पोल

Air India Boeing 787 Crash Update: बीते साल एयर इंडिया (Air India) का बोइंग 787 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ये भयानक हादसा तो आपको याद ही होगा। अब इसी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। अमेरिकी विमान सुरक्षा समूह (Aviation Safety Group) ने दावा किया है हादसे का शिकार हुए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना से पहले कई तकनीकी खराबी से जूझ रहा था। जिसमें एक इन-फ्लाइट फायर की घटना भी शामिल थी।

Air India Boeing 787 दुर्घटना में बड़ा अपडेट!

दरअसल बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि 12 जून 2025 को टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया द्वारा आपरेटेड ये विमान दुर्घटनाग्रस्ट हो गया। ये एयरक्राफ्ट अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। हालांकि उड़ान के कुछ ही सेकेंड बाद ये हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की आधिकारिक जांच अभी भी जारी है।

टेक्निकल फेल्योर का रहा इतिहास?

FAS यानी फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी नाम की एक ग्रुप ने अमेरिकी सीनेट की स्थायी जांच उपसमिति US Senate Permanent Subcommittee on Investigations को एक प्रजेंटेशन भेजा है। जिसमें उनके हाथ लगे आंतरिक दस्तावेजों पर आधारित कुछ निष्कर्ष बताए गए हैं।

समय-समय पर दिक्कतें आती रही

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फाउंडेशन ने आरोप लगाया है कि ये विमान एयर इंडिया के साथ पहले दिन से ही सिस्टम की खराबी से जूझ रहा था। इसमें ग्रुप द्वारा निर्माण, गुणवत्ता रखरखाव, और इंजीनियरिंग से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया। दावा किया जा रहा है कि इस एयरक्राफ्ट में समय-समय पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर की दिक्कतें आईं। वायरिंग खराब से लेकर शॉर्ट सर्किट और सर्किट ब्रेकर ट्रिप हो रहे थे। बिजली का करंट सप्लाई भी बंद हो रहा था। उसके पावर सिस्टम के पुर्जे भी सामान्य से ज्यादा गरम हो रहे थे।

यह भी आरोप

रिपोर्ट में ये भी आरोप लगाया गया है कि जनवरी 2022 में भी जब फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर ये विमान उतरा था उस समय भी इसके P100 पावर डिस्ट्रीब्यूशन पैनल में आग लग गई थी। इस आग से हुआ नुकसान इतना गंभीर था कि पूरे पैनल को ही बदलना पड़ा। जानकारी के लिए बता दें कि P100 पैनल इंजन द्वारा उत्पन्न हाई-वोल्टेज बिजली को पूरे विमान में डिस्ट्रीब्यूट करने वाले पांच यूनिटों में से एक होता है।

भारत में भी चल रही है जांच

बताते चलें कि भारत का विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) अहमदाबाद दुर्घटना की जांच कर रहा है। इस जांच में अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि विमान और इंजन अमेरिका में डिजाइन और निर्मित किए गए थे। ऐसे में अभी फिलहाल सभी संभावित सकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button