UttarakhandBig News

दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को समय पर मिल पाएगा इलाज, AIIMS ने तैयार की ऐरो मेडिकल सर्विस की SOP

दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को अब समय पर इलाज मिल सकेगा. मृत्यु दर के आंकड़ों को कम करने के लिए अब उत्तराखंड में हेली मेडिकल एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एम्स ऋषिकेश से आरम्भ होने वाली ऐरो मेडिकल सर्विस के सम्बन्ध में शीघ्र ही एसओपी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को समय पर मिल पाएगा इलाज

सीएस ने एम्स ऋषिकेश से सभी जिलों के डीएम, सीएमओ, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों व अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर अंतिम रूप से SOP तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित करने को कहा है। सीएस ने निर्देश दिए हैं कि SOP में राज्य के दुर्गम क्षेत्रों की गंभीर स्थिति वाली गर्भवती महिलाएं जिन्हें तत्काल आपात चिकित्सा सेवा की आवश्यकता हो, उन्हें एम्स की हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं का प्राथमिकता पर लाभ मिलना चाहिए।

ऐरो मेडिकल सर्विस की SOP तैयार

एम्स ऋषिकेश प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि ऐरो मेडिकल सर्विस की एसओपी तैयार हो गई है। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस कॉल सेंटर स्थापित कर दिया गया है। हेल्पलाइन ऑडिट प्रोसिजर्स की गुणवत्ता सुधार पर कार्य प्रगति पर है। एम्स के मेडिकल स्टाफ व टीम की कैपिसिटी बिल्डिंग पर कार्य किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें