UttarakhandBig NewsDehradun News

क्षैतिज आरक्षण के मसले पर चढ़ा राज्य आंदोलनकारियों का पारा, सीएम आवास कूच का किया ऐलान

लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों का पारा चढ़ गया है। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच करने का ऐलान किया है। बता दें पिछले 10 सालों से राज्य आंदोलनकारी सरकार से 10% क्षैतिज आरक्षण पुनर्बहाल की मांग पूरी करते आ रहे हैं। अपनी मांगें पूरी नहीं होने के बाद आंदोलनकारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

क्षैतिज आरक्षण पुनर्बहाल की मांग पर अड़े आंदोलनकारी

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता वदेहरादून के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बयान जारी करते हुए कहा कि सभी राज्य आंदोलनकारी के सयुंक्त प्रयासों के तहत अपील की जाती है कि 10 जुलाई को 11 बजे राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास कूच होगा और सरकार को चेताया जाएगा।

सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बता दें राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। आंदोलनकारियों का कहना है पिछले 10 वर्ष से अभी तक न ही 10% क्षैतिज आरक्षण पुनर्बहाल हुआ है और न ही शासनादेश के बाद दो वर्षों में चिन्हीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। जिस वजह से हमारे आंदोलनकारी शहीद स्मारक पर धरना देने को मजबूर हैं। आंदोलनकारियों का कहना है अगर हमारी मांगें समय रहते धरातल पर नहीं उतारी जाती है जाती तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें