Dehradun NewsHighlight

संसद की सुरक्षा में चूक के बाद सीएम धामी ने दिए निर्देश, विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कहा ये…

संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद सीएम धामी ने विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में IG गढ़वाल, DIG और SSP देहरादून के साथ विधानसभा का भ्रमण कर समीक्षा की।

विधानसभा भ्रमण के दौरान कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा विधानसभा में स्थापित अग्निशमन उपकरणों का सुरक्षा ऑडिट किया। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधानसभा की पुख्ता सुरक्षा के सम्बंध में अधिकारियों को SOP बनाने के निर्देश दिए। SOP में विधानसभा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों, कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों के आवागमन, एक्सेस कंट्रोल, चेकिंग-फ्रिस्किंग के सम्बंध मे विस्तृत प्लान बनाने के साथ ही विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना होने के लिए निर्देशित किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें