Uttarakhand

निधन प्रस्ताव के बाद कल सुबह 11 बजे तक के लिए सदन हुआ स्थगित

आज से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरु हो गया है। पहले दिन सदन में सभी पूर्व सदस्यों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं निधन प्रस्ताव के बाद सदन को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

आज पूरा सदन दुखी है- सीएम

सत्र से पहले सीएम धामी ने ऋतु खंडूरी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह सदन पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले सीएम धामी ने दुख जताते हुए कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। इस दौरान पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि  दी गई।

Back to top button