Haridwar NewsHighlight

रुड़की के बाद अब मंगलौर के लोगों में आक्रोश, कुरान का पन्ना फाड़ने वाले युवक के खिलाफ दी तहरीर

धार्मिक ग्रंथ कुरान का पन्ना फाड़ने के मामले अब रुड़की के बाद मंगलौर के मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशितों ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश

बता दें पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कुरान के पन्ने को फाड़ते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। कुरान का पन्ना फाड़ते हुए युवक अपने आपको रूड़की के पालड़ी गुज्जर गांव का निवासी बता रहा था। जिसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणो ने अमले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

युवक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल होने के बाद अब मंगलौर के ग्रामीणों ने भी मंगलौर चौकी में जाकर पुलिस को तहरीर दी है। आक्रोशितों का कहना है कि युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। इसके साथ ही लोगों ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

ये है पूरा मामला

बता दें पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कुरान के पन्ने को फाड़ते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। कुरान का पन्ना फाड़ते हुए हुए युवक अपने आपको रूड़की के पालड़ी गुज्जर गांव का निवासी बता रहा था। जिसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी रोष पनप रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें