Dehradun NewsHighlight

लंच के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरु, विपक्ष ने किया सवाल, मंत्री बोले- कल देंगे जवाब

devbhoomi news

लंच के बाद सदन की कार्यवाही फिर हुई शुरु. नियम 310 के तहत सदन में विपक्ष कानून व्यवस्था पर चर्चा करने पर अड़ा रहा।इससे पहले सदन में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जमकर बवाल हुआ। अलग अलग आंकड़ें बताने पर कांग्रेस के विधायकों ने सरकार को घेरा और सदन में हंगामा किया। इसके बाद विपक्ष के विधायकों ने वॉकआउट किया।

लंच के बाद फिर से सदन में कार्यवाही शुरु हुई। सदन में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक करन माहरा ने नियम 58 के तहत की चर्चा की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि इसका जवाब वो कल देंगे । इसके बाद फिर से विपक्ष ने सरकार को घेरा और विपक्ष द्वारा किए जा रहे सवालों को लेकर गंभीर ना होने का आरोप लगाया। सुबोध उनियाल ने मोर्चा संभालते हुए दीर्घकालिक फण्ड का हवाला दिया। साथ ही सुबोध उनियाल ने केंद्रीय नीतियों को अडॉप्ट करने का हवाला दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें