HealthHighlight

HMPV के बाद चीन में मिला Mpox का नया स्ट्रेन, बीमारी को WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी किया घोषित

चीन में HMPV वायरस के बढ़ते मामलों की खबरें अभी दुनिया को मिल ही रही थी कि इसी बीच एक और बीमारी यहां पैर पसारने लगी। HMPV वायरस के बढ़ते केसिस के बीच चीन में Mpox (mpox new strain in china) का एक नया स्ट्रेन मिला है। इस नए स्ट्रेन का पता चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा लगाया गया है।

चीन में मिला Mpox का नया स्ट्रेन क्लैड आईबी (clade Ib)

Mpox के इस नए स्टेन का नाम क्लैड आईबी (clade Ib) है। ये स्ट्रेन दुनिया के कई हिस्सों में फैल(Mpox outbreak 2025) रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी की WHO ने पहले ही इस बीमारी को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। ऐसे में चीन में इसका नया स्ट्रेन मिलना चिंता का विषय है।

ये नया स्ट्रेन चीन में एक शख्स में पाया गया है। जो रिपब्लिक ऑफ कांगो से लौटा था। व्यक्ति के साथ संपर्क में आए चार और लोगों में इस नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इन सभी लोगों में त्वचा पर चकत्ते और छाले जैसे लक्षण देखे गए है। चलिए जानते है कि इस वायरस से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

क्या है ये नया स्ट्रेन? (Mpox clade Ib)

चीन में डिटेक्ट होने से पहले कांगो में एमपॉक्स पहले ही अपने पैर पसार चुका है। कांगो में एमपॉक्स (China New strain of mpox virus outbreak) के क्लैड-I को पहले ही WHO की तरफ से ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था। साल में दूसरी बार इसे इमरजेंसी घोषित किया गया।

एमपॉक्स का ये स्ट्रेन सक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है। साथ ही इससे त्वचा में मवाद से भरे घालें भी होते है। इसके अलावा फ्लू जैसे लक्षण भी इसमें देखने को मिलते है। हालांकि ये बीमारी ज्यादा घातक नहीं होती। केवल दुर्लभ मामलों में ये बीमारी गंभीर होती है।

भारत में आ चुके है इस नए स्ट्रेन के केस (New strain of mpox )

तो वहीं बात करें इस नए स्ट्रेन की तो ये केन्या, रवांडा, बुरुंडी और युगांडा में फैल चुका है। भारत में भी ये नया क्लैड आईबी स्ट्रेन एंट्री कर चुका है। नया स्ट्रेन हाई टॉक्सिसिटी के लिए जाना जाता है। इस नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों को हेल्थ से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका डेथ रेट भी 10 प्रतिशत के करीब है।

नेचर में प्रकाशित एक रिपोर्ट की माने तो, “क्लैड आईबी अलग स्ट्रेन लगता है और बड़े पैमाने पर इंसानों के बीच संपर्क के जरिए फैल रहा है, जिसमें सेक्स भी शामिल है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें