highlightInternational News

भारी तबाही!, रात एक बजे आया भूकंप, 10 की मौत, 150 से ज्यादा घायल- Earthquake

Afghanistan Earthquake: भूकंप ने एक बार फिर तबाही मचाई है। इस बार पड़ोसी देश अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे इमारतें धराशायी हो गईं। 150 से अधिक लोग घायल हैं। तो वहीं 10 लोगों ने अपनी जान गवा दी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई है।

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए भूकंप से भारी तबाही!

मजार-ए-शरीफ शहर में आए इस भूकंप का सेंटर जमीन से करीब 28 किलोमीटर नीचे था। इस इलाके की आबादी करीब 5 लाख 23 हजार के करीब है। भूकंप का कहर मजार-ए-शरीफ पर भी पड़ा। जिसे नीली मस्जिद भी कहा जाता है। इस मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा भूकंप में धराशायी हो गया।

6.3 magnitude
अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3

भूकंप से 10 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भूकंप में 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। तो वहीं भारी तबाही से 10 लोगों की मौत की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें:- Afghanistan Earthquake: भूकंप ने बरपाया कहर!, 250 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

पहले भी भूकंप ने मचाई है तबाही

अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की माने तो भूकंप से हुई भारी तबाही को अभी पूरी तरीके से आंका नहीं जा सकता। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही मची हो। इससे पहले भी तेज झटके महसूस हुए हैं। अगस्त के महीने में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button