HighlightInternational News

Afghanistan Earthquake: भूकंप ने बरपाया कहर!, 250 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Afghanistan Earthquake Today: अफगानिस्तान में बीते दिन रविवार यानी 31 अगस्त रात को आए भूकंप ने तबाही (Earthquake today) मचा दी। तबाही से मौत का आंकड़ा काफी ज्यादा है। भूकंप के चलते अब तक 250 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं सैकड़ों लोग घायल हैं। बता दें कि अफगानिस्तान के कुनार और नंगरहार प्रांत में भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई।

Afghanistan Earthquake Today: भूकंप ने बरपा कहर!, 250 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के सूचना मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन रविवार देर रात भूकंप( Earthquake) से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की मानें तो भूकंप जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में 8 किलोमीटर की गहराई पर आया।

Earthquake के बाद बचाव कार्य हुआ शुरू

कुनार प्रांत के नूर गल, सावकी, वातपुर, मनोगी और चापा दारा जिलों में लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पहले मौत का आंकड़ा नौ था। जिसके बाद 20 हुआ। अब ये संख्या बढ़कर 250 से ज्यादा हो गई है।

कई घर मलबे में तब्दील

भूकंप से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों घर मलबे में तब्दील हो गए हैं। बता दें कि भूकंप के बाद भूस्खलन भी हुआ। जिसके चलते कई लोग मलबे में दब गए है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। नंगरहार और कुनार प्रांत हिंदूकुश क्षेत्र का हिस्सा है। ये भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के जंक्शन पर है। जिसके चलते ये इलाका भूकंप के लिहाज से काफी ज्यादा संवेदनशील माना जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें