नामी वकील की गिरफ्तारी से अधिवक्ताओं में आक्रोश, SSP कार्यालय का किया घेराव

रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ मामला में नामी वकील की गिरफ्तारी के बाद से ही अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया ।
अधिवक्ताओं ने किया SSP कार्यालय का घेराव
बता दें नामी वकील कमल विरमानी का नाम सामने आने के बाद से तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। विरमानी की गिरफ्तारी के बाद से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। दोपहर को भारी संख्या में अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया।
अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
बता दें मंगलवार को सभी वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया हुआ है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके साथ हो रहा उत्पीड़न नहीं रुका तो जल्द ही डीजीपी का भी घेराव किया जाएगा।
कई और वकीलों के नाम सामने आने की आशंका: सूत्र
शहर के अधिवक्ता पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर नाराज हैं। बता दें रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेजों में अनियमितता सामने आने के बाद से देहरादून पुलिस ने कमल विरमानी को गिरफ्तार किया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अभी देहरादून के कई वकील पुलिस की रडार पर हैं। जल्द ही और वकीलों से भी पूछताछ हो सकती है