HaridwarBig News

दीपावली के मौके पर मिलावटखोर सक्रिय, खाद्य विभाग ने पकड़ा चार कुंतल मिलावटी पनीर

त्योहारी सीजन के शुरू होते ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए है। एफडीए और एफडीए विजिलेंस की टीम भी लगातार बॉर्डर एरिया पर चेकिंग कर रही है।

खाद्य विभाग ने पकड़ा चार कुंतल मिलावटी पनीर

शुक्रवार तड़के तीन बजे एफडीए और एफडीए विजिलेंस की टीम ने बाहरी राज्य से देहरादून ले जाया जा रहा मिलावटी पनीर हरिद्वार में जब्त किया। टीम ने संदेह के आधार पर नमूने लेने के बाद पनीर को नष्ट कर दिया गया।

देहरादून लाया जा रहा था मिलावटी पनीर

जानकारी के अनुसार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि चार कुंतल पनीर बाहरी राज्य से हरिद्वार होते हुए देहरादून लाया जा रहा था। चेकिंग करने पर पनीर मिलावटी पाया गया। जिसके बाद टीम ने संदेह के आधार पर दो नमूने लेने के बाद पनीर को नष्ट कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button