highlightUttarakhand

उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राज्य लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा पांच मार्च 2023 को एक सत्र में हरिद्वार समेत विभिन्न जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के लिए 30 नवंबर 2022 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा पांच मार्च 2023 को एक सत्र में हरिद्वार समेत विभिन्न जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रानिक गैजेट लाना प्रतिबंधित

आयोग के सचिव गिरधारी रावत ने बताया की पंजीकृत अभ्यर्थी और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में दी जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की घड़ी पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ईयर फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रानिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • कनिष्ठ सहायक के लिए प्रवेश पत्र लिंक पर जाएं।
  • आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button