HighlightUttarakhand

बड़ी खबर। श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में प्रवेश में घपला, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

khabar uttarakhand

 

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेजों द्वारा स्वीकृत सीटों से अधिक छात्रों को प्रवेश देने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कड़ा रूख अख्तियार कर पूरे प्रकरण के जांच के आदेश दे दिये हैं। शासन स्तर पर गठित जांच समिति दो सप्ताह के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। उसके बाद इस प्रकरण में दोषी कार्मिकों के विरूद्ध कार्रवाही अमल में लाई जायेगी।

 

मीडिया को जारी बयान में आज डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित निजी शिक्षणों द्वारा तय सीमा से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश देना नियम विरूद्ध है जबकि सरकार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शासन को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं। जांच में संबंधित विश्वविद्यालय के जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी दोषी पाये जाये जायेंगे उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाही की जायेगी। इसके अलावा निजी शिक्षण संस्थानों के दोषी पाये जाने पर उन पर भी कार्रवाही अमल में लाई जायेगी। वहीं दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण में छात्र हितों का भी ध्यान रखा जायेगा।

 

आपको बता दें कि हाल में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजेज में प्रवेश के नाम पर घपला करने का मामला सामने आया है। इन कॉलेजों ने यूनिवर्सिटी की ओर से स्वीकृत सीटों से अधिक छात्रों का विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले लिया है। इनसे फीस भी ली गई है। अब अगर इन बच्चों का प्रवेश कैंसिल किया जाता है तो ऐसे में कई छात्रों के सामने एक साल के बर्बाद होने का खतरा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें