Dehradun NewsHighlight

वाइन शॉप और कैंटीन में हो रहा था प्लास्टिक का इस्तेमाल, प्रशासन ने वसूला लाखों का जुर्माना

उपजिलाधिकारी ने बीते गुरुवार को राजपुर तोड़ में स्थित वाइन शॉप, कैंटीन और ओपन लाउंज का निरीक्षण किया. निरीक्षण में पाया कि बेसमेंट में लोग अवैध तरीके से शराब का सेवन कर रहे थे. इसके साथ ही कचरा पार्किंग में फेंका हुआ था.

निरीक्षण में पाया कि परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक का बेरोकटोक उपयोग किया जा रहा था. प्रशासन की टीम ने लिकर शॉप, ओपन लाउंज और कैंटीन पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के लिए एक लाख का जुर्माना वसूला.

dehradun news

इसके साथ ही परिसर में सीवर बहाने, कूड़े का निस्तारण नियमानुसार न करने पर और कूड़ा परिसर में फैलने पर तीनों प्रतिष्ठानों पर एक-एक लाख का अलग से जुर्माना किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें