UttarakhandDehradun News

तीन पत्ती की लत ने बनाया बैंककर्मी को चोर, उठाया ये कदम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली नगर पुलिस ने धोखाधडी कर लोगों के खातों से गबन करने वाले बैंक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बैंक में एक महिला खाता धारक के 40 लाख रुपए के फिक्स डिपाजिट को धोखाधडी कर अपनी पत्नी व अन्य खातों में ट्रांसफर करते हुए धनराशि का गबन का आरोप था। आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान निशांत सडाना पुत्र स्व सुरेन्द्र कुमार सडाना निवासी पशुपति हाईट्स नेहरु कालोनी के रूप में हुई है। आरोपी निशांत सडाना साल 2015 से 2021 तक यूनियन बैंक शाखा में सहायक प्रबन्धक के पद पर तैनात था।

आरोपी ने कैसिनों तीन पत्ती खेल की लत लगने के कारण अपने पद का दुरूपयोग करते हुए बैंक में एक महिला खाता धारक के 40 लाख रुपए के फिक्स डिपाजिट को धोखाधडी कर अपनी पत्नी व अन्य खातों में ट्रांसफर करते हुए धनराशि को गबन कर लिया गया था। आरोपी वर्तमान में वर्तमान में सहायक प्रबन्धक हल्द्वानी में तैनात है।

तीन पत्ती गेम ने बनाया कंगाल

हालांकि बैंक प्रशासन द्वारा पीड़ित महिला के गबन किए गए 40 लाख रुपए उसे वापस कर दिए गए थे। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी निशांत सड़ाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निशांत ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसे आनलाइन कैसिनों तीन पत्ती खेल की लत है। जिसके कारण उसने अपने सारे पैसे खेल में उड़ा दिए।

बैंक में महिला खाताधारक के पैसे उड़ाए

खुद के पास पैसा न रहने पर उसने अपने बैंक की एक महिला खाताधारक के खाते से फिक्स डिपाजिट किये गए 40 लाख रुपए धोखे से अपनी पत्नी और परिजनों के अकाउंट में ट्रांसफर कर धनराशि को भी ऑनलाइन कैसिनों तीन पत्ती गेम में लगाकर उडा दी थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें