Big NewsNational

कम हुई अडानी की दौलत, अब ये हैं भारत के सबसे अमीर शख्स

adani

अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप को तगड़ा झटका लगा है। यही वजह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। 84.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ उन्होंने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है। इस संबंध में फोर्ब्स रियल-टाइम ने अरबपतियों की की लिस्ट जारी की है।

फोर्ब्स के रियल टाइम ट्रैकर के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 164 मिलियन अमरीकी डॉलर हुई है  जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में 4.62 प्रतिशत की गिरावट आई है। गौतम अडानी की संपत्ति 84.1 बिलियन अमरीकी डॉलर आंकी गई।

10वें नंबर पर आए अडानी

दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों में शुमार अडानी रैंकिंग में मुकेश अंबानी से ठीक नीचे 10वें नंबर पर आ गए हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट काबिज हैं। लुई वुइटन के संस्थापक और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दिसंबर 2022 में एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे।

अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की ओर से जारी एक रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद ये लिस्ट जारी हुई है। हिंडनबर्ग की ओर से धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट आई थी जिससे गौतम अडानी की निजी संपत्ति को नुकसान हुआ था। बता दें कि लिस्ट में उतार-चढ़ाव होता रहता है। अगर अडानी की कंपनी के शेयर्स में बढ़त होती है तो उम्मीद है कि उनकी निजी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

Back to top button