Entertainment

अभिनेता Rajesh Sharma की हालत नाजुक, फिल्म के सेट पर जहरीले कीड़े ने काटा

एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी जैसी कई फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता राजेश शर्मा (Actor Rajesh Sharma ) से जुड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हैदारबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है। वो अभी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अभिनेता Rajesh Sharma की हालत नाजुक

हैदराबाद में अभिनेता राजेश शर्मा साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काटा। अब इस मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से इस मामले की तुरंत जांच करने का आदेश देने की अपील की है।

राजेश संग हुई घटना पर AICWA ने उठाए सवाल

AICWA) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने एसोसिएशन के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राजेश शर्मा संग फिल्म सेट पर हुई घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ये अपील करता है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से इस मामले पर गंभीर रूप से संज्ञान लेना चाहिए। वो रामोजी फिल्म सिटी में फौजी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटना की तुरंत हाई-लेवल जांच के आदेश दें।”

फिल्म के सेट पर जहरीले कीड़े ने काटा

मिली जानकारी के अनुसार फौजी की शूटिंग के दौरान जंगल के कुछ सीन्स थे। अचानक वहीं पर एक जहरीले कीड़े ने एक्टर को काट लिया। actor rajesh sharma को उस वक्त कुछ ज्यादा पता नहीं लगा। जिसके बाद वो दूसरी मूवी की शूटिंग के लिए कोलकाता आ गए। लेकिन कुछ दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें