UttarakhandBig NewsDehradun News

अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम धामी से मुलाकात, इस काम की जमकर की तारीफ, देखें तस्वीरें

केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद देहरादून पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा हुई।

akshay kumar

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य दिन प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य फाइलों के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके लिए नई फिल्म नीति पर भी कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से फिल्मों के लिए फिल्मकारों को अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

akshay kumar

राज्य सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की

अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी को बताया कि मंगलवार को उन्हें केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की खूब तारीफ की। अभिनेता ने केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के प्रति भी राज्य सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।

akshay kumar

मुलाकात के बाद सीएम धामी ने किया ट्वीट

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि “आज मुख्यमंत्री आवास पर प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भेंट की। इस अवसर पर उनसे उत्तराखंड को फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों एवं धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की।”

बुधवार को रुड़की जाएंगे अभिनेता

बता दें इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में देहरादून आए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अभिनेता शूटिंग के लिए बुधवार को दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें