UttarakhandBig News

उत्तराखंड में चिकित्सकों पर गिरी गाज, 158 डॉक्टर बर्खास्त, जल्द होगी नई भर्ती

उत्तराखंड सरकार ने नए साल से पहले स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी है. सरकार के इस एक्शन के बाद अब जल्द ही खाली पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से जल्द ही नई भर्ती की जाएगी.

158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से गायब चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. इन चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था. मंत्री ने साफ किया कि लापरवाह और गैरहाजिर कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा.

ऊधमसिंह नगर जिले में हुई सबसे अधिक बर्खास्तगी

बता दें कि सबसे अधिक बर्खास्तगी ऊधमसिंह नगर जिले में हुई है, जहां 21 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई है. जबकि अल्मोड़ा में 12, नैनीताल, चंपावत और उत्तरकाशी में 11-11, देहरादून और बागेश्वर के 9-9, टिहरी और चमोली में 13-13, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में 7, हरिद्वार में 6, पिथौरागढ़ में पांच डॉक्टरों को बर्खास्त किया है. इसके साथ ही विभिन्न अस्पतालों के 20 और डॉक्टरों को भी सेवा से मुक्त किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें