UttarakhandBig NewsHaridwar News

परिचित ने किशोरी को किया दरिंदो के हवाले, बंधक बनाकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म फिर…

हरिद्वार में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली किशोरी के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुट गई है।

किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला

जानकारी के मुताबिक किशोरी दो महीने से बहादराबाद क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए आती थी। किशोरी श्यामपुर क्षेत्र की रहने वाली है। बताया जा रहा है चार दिन पहले किशोरी का नंबर अचानक बंद हो गया।

संपर्क नहीं होने पर किशोरी के परिजन बहाराबाद पहुंचे लेकिन किशोरी वहां भी मौजूद नहीं थी। मामले को लेकर परिजनो ने पुलिस को इसकी तहरीर दी।

परिचित ने किया किशोरी को दरिंदो के हवाले

श्यामपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार चंडीघाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने किशोरी को कुछ ही घंटों में रुड़की क्षेत्र से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

किशोरी ने अपने परिजनों को बताया की उसकी जानने वाली एक युवती उसे रुड़की ले गई ओर उसे तीन युवकों के हवाले कर दिया।

आरोपियों की तलाश जारी

रुड़की में युवकों ने उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसओ श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें