HighlightHaridwar News

दिन दिहाड़े फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस और एक देसी तमंचा बरामद

लक्सर में युवक पर दिन दिहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और एक देसी तमंचा बरामद किया है।

दिन दिहाड़े फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के लक्सर में बीती 6 अक्टूबर को आरोपी ने लक्सर बस स्टैंड के पास एक युवक के ऊपर जान से मारने की नियत से एक युवक ने फायर झोंका था। लक्सर पुलिस तभी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो जिंदा कारतूस और एक देसी तमंचा बरामद

पुलिस ने दिन दहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपी विशाल उर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से दो जिंदा कारतूस और एक देसी तमंचा बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विशाल उर्फ काली हरिद्वार के लक्सर के खेड़ी कला गांव का निवासी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें