बिल्डर आत्महत्या मामले में गुप्ता बंधुओं का नाम सामने आया था। जिसके बाद देहरादून पुलिस ने अजय गुप्ता और उसके जीजा अनिल गुप्ता को अरेस्ट कर लिया था। शनिवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया।
बिल्डर आत्महत्या मामले में आरोपियों की कोर्ट में पेशी
शनिवार को दोनों आरोपितों अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता को एसीजेएम थर्ड में पेश किया गया। बता दें शुक्रवार को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया था।
सुसाइड नोट में सामने आया था नाम
सतेंद्र सिंह साहनी ने सुसाइड नोट में लिखा था की वो अपने बिज़नेस पार्टनर संजय गर्ग के साथ दो नए प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे। प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन मार्किट में अच्छी छवि होने के कारण उन्होंने लैंड ओनर से मदद मांगी। जिसके लिए वे तैयार भी हो गए। प्रोजेक्ट की प्लानिंग के दौरान वे एक नामी कारोबारी के संपर्क में आए।
कारोबारी इस प्रोजेक्ट के लिए 85 प्रतिशत इन्वेस्टमेंट करने को तैयार हो गए। जिसके बाद एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने लगा। इस बीच कारोबारी ने उनसे बातचीत बंद कर दी और उनके दूसरे सहयोगी प्रोजेक्ट को लेकर भागीदारी लेने लगे। कुछ समय बाद कारोबारी साहनी और उनके पार्टनर पर दबाव बनाने लगे। जिसके चलते उन्हें मौत को गले लगाना पड़ा।