UttarakhandBig NewsHaldwani NewsNainital News

तीन जेल कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बिना तहरीर दिए ही महिला अस्पताल से फरार, पढ़ें पूरा मामला

हल्द्वानी उपकारागार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने तीन जेल कर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जिसके बाद महिला पुलिस को बिना तहरीर दिए ही अस्पताल से लापता हो गई। इतना ही नहीं युवती ने अपने किराये का कमरा तक खाली कर दिया।

शांतिभंग के आरोप में किया था महिला को गिरफ्तार

बता दें पहाड़पानी निवासी महिला हल्द्वानी में एक किराये के मकान में रहती थी। आठ मई को महिला को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया था। पेशी के दौरान महिला ने सिटी मजिस्ट्रेट से भी अभ्रदता की थी। जिसके बाद कोर्ट ने महिला को हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया।

महिला ने लगाए तीन जेल कर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप

11 मई को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बयान लेकर महिला को छोड़ दिया। 17 मई को दोपहर में महिला सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची और तीन जेल कर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मेडिकल कराने की मांग की। महिला के आरोप के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टरों ने मेडिकल किया और पीआई कोतवाली को भेज दी।

बिना तहरीर दर्ज कराए महिला अस्पताल से फरार

कोतवाली पुलिस जब सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची तो महिला डाक्टरों को बिना बताए अस्पताल से चली गई। जिसके बाद महिला ने किसी भी चौकी-थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने जब मामले की खोजबीन की तो पता चला कि महिला पूर्व में भी ऐसे आरोप लगा चुकी है। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला महिला किराये का कमरा भी खाली कर चुकी है।

शिकायत मिलने पर की जाएगी उक्त कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट का कहना है कि पुलिस के पास अस्पताल से पीआई आई थी। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला अस्पताल से चली गई। अभी तक महिला ने किसी भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर उक्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें