घर पर AC ठीक करने आए विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, मुकदमा दर्ज

देहरादून के वसंत विहार में समुदाय विशेष से जुड़ा दूसरा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक घर पर AC ठीक करने के लिए आया था। घर पर छोटी बच्ची को अकेले देख उसके साथ छेड़खानी करने लगा। मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
आरोपी युवक गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ वसंत विहार थाना में तहरीर दी है। नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाथरूम में छुपकर बचाई जान
आरोपी की पहचान शान अहमद पुत्र कुर्शिद अहमद निवासी ब्राह्मणवाला के रूप में हुई है। नाबालिग की उम्र महज आठ से नौ साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है किसी तरह नाबालिग ने बाथरूम में छुपकर अपनी जान बचाई। बच्ची की चीख-पुकार के बाद उसके माता पिता मौके पर पहुंचे।