Big NewsKashipur News

काशीपुर-जसपुर मार्ग पर हादसा, आमने-सामने भिड़े दो डंपरों में लगी आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

काशीपुर-जसपुर हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलवार को टोल प्लाजा के सामने दो डंपरों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आमने-सामने भिड़े दो वाहनों में लगी आग

हादसा नेशनल हाईवे 74 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज सुबह काशीपुर-जसपुर मार्ग पर टोल प्लाजा के पास दो डंपरों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था की दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से डंपर के अंदर बैठे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिर्गेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एसपी सिटी काशीपुर अभय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इसके साथ ही बधित यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें