Big NewsHighlightUttarakhand

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी कार, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। हादसे में पांच घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पांच घायल, दो की हालत गंभीर

मिली जानकारी के मुताबिक कार उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया। हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक घायलों के पहचान लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, अनीता पुत्री देवेश्वर, रुद्र देवी पत्नी कशी राम,केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें