Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

बदरीनाथ हाईवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हाईवे पर सोनला के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

घटना बुधवार शाम की है। मृतक की पहचान शिवम रावत (19) पुत्र कमल सिंह निवासी भतिंग्याला बाइक से सोनला की ओर जा रहा था। इस दौरान नंदप्रयाग व सोनला के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रक को किया सीज

हादसे के दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह ने बताया कि मौके पर ही ट्रक को सीज कर दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें