Big NewsDehradun News

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास हादसा, पैराफिट तोड़कर अलकनंदा नदी में समाया वाहन, रेस्क्यू जारी

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. हाईवे पर एक वाहन पैराफिट तोड़कर अलकनंदा नदी में समा गया. सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है.

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा

हादसा मंगलवार का है. मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़कर अलकनंदा नदी में समा गया. हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

पैराफिट तोड़कर अलकनंदा नदी में समाया वाहन

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में दो व्यक्ति सवार थे. रेस्क्यू टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी हुई है. खबर लिखने जाने तक वाहन में सवार लोगों का रेस्क्यू जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें