Big NewsNainital

कैंची धाम के पास भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बारातियों की कार, तीन की मौत

नैनीताल में शनिवार रात कैंची धाम के पास बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बारातियों की कार

जानकारी के अनुसार खैरना से कैंची धाम के पास रतिघाट पर बारातियों की कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में चार लोग बैठे हुए थे। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल है। घायल शख्स को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में तीन लोगों की मौत

बताया जा रहा है बारातियों की कार अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इस दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। जिनकी पहचान संजय बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा के रूप में हुई है। जबकि मनोज कुमार घायल है। सभी लोग अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button