Pauri GarhwalBig News

पौड़ी में सड़क हादसा, पैराफिट से टकराकर खाई में गिरी बाइक, दो युवक घायल

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पैराफिट से टकराकर खाई में गिरी बाइक

हादसा बीती रात करीब 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक सूरज और नितिन कीर्तिनगर से चमोली की तरफ जा रहे थे. रात के समय सड़क में तीव्र मोड होने का पता नहीं चला और बाइक सवार युवक उफल्डा में सिचाई विभाग ऑफिस के सामने पैराफिट से टकराकर गहरी खाई में गिरकर नदी के पास छिटक गए.

दो युवक घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल खाई में जाकर दोनों घायल युवक सूरज और नितिन को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दोनों युवकों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button