HighlightChampawat News

देवरारी बैंड के पास अचानक ब्रेक हुए फेल, दीवार से टकराई बाइक, दो गंभीर रूप से घायल

लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास ब्रेक फेल होने के कारण बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ब्रेक फेल होने से दीवार पर टकराई बाइक

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सितारगंज से पिथौरागढ़ की ओर जा रही बाइक के लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। बाइक अनियंत्रित हो गई बाइक को खाई में गिरने से बचाने के लिए बाइक चालक पवन शर्मा ने बाइक को दीवार से टकरा दिया दुर्घटना में बाइक सवार पवन शर्मा निवासी सितारगंज गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक गंभीर रूप से घायल

चंपावत न्यायालय से लोहाघाट की ओर आ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र राय ने दोनों घायलों को नाली में पड़े देखा तो उन्होंने दोनों घायलों को अपने वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर अजीम के द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया।

डॉक्टर अजीम ने बताया दुर्घटना में पवन शर्मा (20) को काफी गम्भीर चोटें आई हैं। उनके बाएं पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई है और जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। घायल जितेंद्र शर्मा ने बताईं वे दोनों चाचा भतीजा कार्पेंट्री का काम करते हैं। काम के सिलसिले में वो अपने घर सितारगंज से पिथौरागढ़ जा रहे थे तभी ये दुर्घटना हो गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें