UttarakhandHaridwar NewsHighlight

नाबालिग को बहला फुसलाकर लूटी आबरू, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार जनपद के कनखल क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजनों की तहरीर के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग को बहला फुसलाकर लूटी आबरू

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। महिला ने बताया था कि उसकी 14 साल की भांजी को रोहित नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने दोस्त के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपित युवक की पहचान रोहित कुमार निवासी भागलपुर बिहार के रूप में हुई है। रोहित हाल फिलहाल में राजपूत धर्मशाला कनखल बैरागी कैम्प में रहता था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें