UttarakhandDehradun NewsHighlight

अभिनव थापर ने की फिल्म निर्माता अरबाज खान से मुलाकात, दिया शूटिंग का न्योता

मशहूर फिल्म अभिनेता व बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अरबाज खान पिछले दिनों एक फिल्म शूटिंग के लिए निजी दौरे पर देहरादून आए हुए हैं। इस दौरान उनकी बॉलीवुड फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर से मुलाकात हुई। अभिनव थापर ने अरबाज खान को उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग लोकेशन के लिए न्योता दिया।

फिल्म निर्माता अरबाज खान से की मुलाकात

शूटिंग के लिए निजी दौरे पर अरबाज खान देहरादून पहुंचे हैं। इस दौरान फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनमाव थापर ने उनसे मुलाकात कर उत्तराखंड में फिल्म बनाने के लिए आमंत्रित किया। थापर ने अरबाज खान को देहरादून, टिहरी झील व अन्य जगहों पर शूटिंग करने के लिए न्योता दिया। जिसे अरबाज खान ने स्वीकार किया।

शूटिंग के सिलसिले में देहरादून पहुंचे अभिनेता

अभिनव थापर ने बताया की अरबाज खान पहली बार देहरादून शूटिंग के सिलसिले में आए हैं। आने वाले समय में वो अपने होम प्रोडक्शन की शूटिंग के लिए भी उत्तराखंड में विचार कर सकते हैं। अरबाज खान बॉलीवुड में कई हिट मूवीज में काम कर चुके हैं। जिसमें दरार, प्यार किया तो डरना क्या, हेलो ब्रदर, मालामाल वीकली जैसी फिल्में शामिल हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें