highlightDehradun

निराश्रित बच्चों के लिए अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आधार व राशन कार्ड, ACS राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश

निराश्रित, बालश्रम से मुक्त बच्चों के लिए अब तहसील स्तर पर अभियान चलाकर आधार कार्ड के साथ ही राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। एससीएस राधा रतूड़ी ने इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा विभाग की मदद से कक्षा आठ के बाद स्कूल ड्रॉप आउट करने वाली बालिकाओं के आंकड़ें जुटाने के भी निर्देश दिए हैं।

निराश्रित बच्चों के लिए अभियान चलाकर बनाए जाएंगे ये कार्ड

निराश्रित, बालश्रम से मुक्त बच्चों के तहसील स्तर पर अभियान चलाकर आधार कार्ड के साथ ही राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए एसीएस राधा रतूड़ी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों विशेषकर खनन क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल स्कूलों की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

एसीएस ने दिए अम्ब्रेला कमेटी बनाने के निर्देश

एसीएस ने जिलाधिकारियों को राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग की मदद से कक्षा आठ के बाद स्कूल ड्रॉप आउट करने वाली बालिकाओं के आंकड़े जुटाने के निर्देश भी दिए हैं। सचिवालय में बालश्रम से सम्बन्धित समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में बालश्रम रोकने व अनाथ बच्चों के कल्याण, अच्छी शिक्षा व परवरिश के लिए जिला स्तर पर विभिन्न समितियों के स्थान पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता के एक अम्ब्रेला कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं।

बाल भिक्षावृति रोकने के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन

एसीएस ने विशेषकर देहरादून क्षेत्र में बाल भिक्षावृति रोकने व बच्चों द्वारा ड्रग्स के प्रयोग को रोकने के लिए जॉइण्ट टास्क फोर्स गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलों में बाल विवाह रोकने के साथ ही बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं फण्ड के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा व अच्छी परवरिश को प्रोत्साहित करने की बात कही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button