Big NewsUdham Singh Nagar News

बेसबाल के डंडे से मारकर दोस्त ने ही कर दी युवक की हत्या, जंगल में खून से लथपथ मिला था शव

उधम सिंह नगर जिले में बीते दिन एक युवक की जंगल में खून से लथपथ लाश मिली थी। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की हत्या उसी के दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त ने ही कर दी अरूण की हत्या

अरुण हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को पुलिस को उधम सिंह नगर जिले में नेशनल हाईवे के किनारे बागवाला जंगल खून से लथपथ एक शव मिला था। इसके साथ ही पुलिस को शव के पास से एक बेसबाल का डंडा और एक हॉकी स्टिक भी मिली थी।

इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसी के दोस्त ने की थी। बताया जा रहा है कि अरुण की हत्या विवाद के चलते उसके एक साथी ने की। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

घर से घूमने के लिए साथ में निकले थे दोनों

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में सुभाषनगर डिबबिडा निवासी अमित कुमार ने कहा कि 24 सितंबर की शाम उनका बेटा घर पर ही था। जिसके बाद उसका दोस्त कीरतपुर निवासी शक्ति घर आया और उसे घूमने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। जिसके बाद दोनों बाइक से घूमने के लिए साथ में निकले थे। उसके बाद से उनका बेटा घर नहीं लौटा। जबकि शक्ति अपने घर लौट आया था। जब उस से पूछताछ की गई तो वो टालमटोली करने लगा।

बेसबाल के डंडे से मारकर की थी अरूण की हत्या

शक्ति के कुछ ना बताने पर जब उसके भाई शिवा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दोनों बागवाला जंगल की तरफ गए थे। जिसके बाद पुलिस ने जंगल में खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को जंगल में अरूण की लाश मिली। पुलिस ने आरोपी शक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि घूमने के दौरान उन दोनों के साथ तीन और दोस्त थे। लेकिन जब अरूण और शक्ति अकेले थे तो आरोपी ने बेसबाल के डंडे से अरुण के माथे पर वार कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद वो उसे वहीं छोड़कर बाइक और मोबाइल लूटकर घर आ गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें