UttarakhandHaridwar News

जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक, पांव फिसलने से सरिये में फंसा हाथ, राहगीर बने फरिश्ते

रुड़की में नेहरू स्टेडियम के पास जामुन के पेड़ पर चढ़े युवक का पैर फिसलने से युवक हादसे का शिकार हो गया। दरअसल पेड़ के नीचे सरिए लगे हुए थे। पैर फिसलने से युवक के हाथ में सरिया फंस गया।

पैर फिसलने से हुआ हादसा

राहगीरों की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी उन्होंने पास जाकर देखा युवक सरियों के बीचों बीच फंसा हुआ था और दर्द से करहा रहा था। घायल को दर्द से तड़पता देख राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर ऐम्बुलेंस को बुलाया।

पेड़ में चढ़े युवक के लिए राहगीर बने फरिश्ते

युवक को दर्द में देख राहगीरों ने मशीन के जरिए सरिये को काटकर युवक को किसी तरह नीचे उतारा। एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। युवक की हालत फिलहाल बेहतर बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें