HighlightNainital NewsUttarakhand

तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

नैनीताल जनपद के बाजपुर मार्ग पर नयागांव तिराहे के तेज रफ्तार से आ रही कार ने खड़े ट्रक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई

घटना गुरूवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एसओ नंदन रावत ने बताया कि नयागांव तिराहे पर वन विभाग के बैरियर पर वन निगम से लकड़ी लेकर जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आई कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

हादसे में एक की मौत, दो घायल

हादसे में कार सवार विक्रांत सूरी (41), हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश अरोड़ा (50 ) काशीपुर और गगनदीप (35) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें