Dehradun NewsBig News

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, MDMA ड्रग्स के साथ एक तस्कर अरेस्ट, लाखों में बताई जा रही कीमत

उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए सीएम धामी के उत्तराखंड ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई जारी है। पुलिस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से 7 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ एक तस्कर को अरेस्ट किया है। बरामद किये MDMA ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7 लाख रुपए आंकी जा रही है।

7 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर अरेस्ट

नशे के खिलाफ एसटीएफ की टीम का प्रहार जारी है। लम्बे समय से ड्रग तस्कर पर एएनटीएफ एसटीएफ की नजर थी। इसी क्रम में एसटीएफ की टीम ने ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) के साथ मिलकर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से आरोपी कपिल ध्यानी (24) पुत्र सुभाष चंद्र ध्यानी निवासी विजय पार्क लेन नंबर 11 को 7 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ़्तार किया।

अन्य ड्रग्स पैडलरो के नाम आए सामने

आरोपी कपिल ने पूछताछ में बताया कि यह पार्टी ड्रग्स गुड़गांव से लेकर आया था। पूछताछ में एसटीएफ की टीम को अन्य ड्रग्स पैडलरो जी जानकारी भी मिली है जो देहरादून में MDMA ड्रग्स की सप्लाई लेट नाइट पार्टियों में करते थे। एसटीएफ की टीम ने इन सभी पैडलरों की लिस्ट तैयार कर कार्रवाई की तैयारी में है।

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी

मामले को लेकर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। एसएसपी ने कहा नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें