UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला एक बदमाश पुलिस हिरासत से फरार, आरोपित की तलाश जारी

दरोगा पर बीते दिनों पहले बाइक चढ़ाने वाला बदमाश पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपित को हल्की चोटें आई थी। जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज चल चल रहा था। बदमाश के फरार होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

ये था मामला

मंगलवार रात दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई थी। सूचना पर सिडकुल चौक के पास पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए मुस्तैद थी। सामने से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ाकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस अभिरक्षा से आरोपित फरार

हालांकि दोनों बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बदमाशों को हल्की चोटें आई थी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अभिरक्षा में आरोपितों का इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह एक पुलिसकर्मी को नींद की झपकी आ गई और दूसरा बाथरूम गया हुआ था। मौका पाकर आरोपित संजू हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

आरोपी की धर-पकड़ शुरू

आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाश के भागने का रूट खंगालना शुरू कर दिया। इसके साथ ही रुद्रपुर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस की अलग अलग टीम ने खंगालने शुरू कर दिए हैं। ताकि जल्द आरोपी को दबोचा जा सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें